इसके चलते दो सप्ताह पहले वह शांति को घर (मायके) ले आया था। गुरुवार को ही दामाद विदा कराकर ले गया था। आरोप है कि मारपीट करने के बाद उसे जबरन कीटनाशक पिला दिया गया। एसओ राजेश पाठक ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।