तिर्वा। रंजिश में महिला के साथ छेड़छाड़ कर आरोपियों ने मारपीट कर दी। बीचबचाव करने आए पति व पुत्र को भी घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि क्षेत्र के सेम पुर गांव निवासी रमेश यादव के साथ जमीन के विवाद के चलते रंजिश चल रही है। मंगलवार की सुबह रमेश यादव, पप्पू यादव व उमाशंकर आए और गालीगलौज करने लगे। तभी रमेश छेड़छाड़ के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान पति व पुत्र आ गए और बीचबचाव करने लगे। बीचबचाव करते समय पति व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रमेश यादव, पप्पू यादव व उमाशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाल डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।