फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टिंयां, कल पड़ेंगे वोट

Wed, 10 May 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सियासी शोर थमने के बाद प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 11 मई को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार को अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होंगी। इसके लिए पहले की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। एक दिन पहले मंगलवार को भी अफसरों की टीम तैयारियों को परखती रही।
विज्ञापन

जिले की सभी आठों नगर निकाय में गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी जिले में तीन जगहों से होगी। कन्नौज नगर पालिका के बूथों के लिए पोलिंग पार्टी यहां मंडी से रवाना होगी। इसके लिए मंगलवार को सदर एसडीएम पवन मीना ने अपनी टीम के साथ जरूरी तैयारियों पर मंथन किया। जो भी काम रह गया था, उसे समय रहते पूरा करवाया गया। छिबरामऊ तहसील में छह नगर निकाय हैं। इसमें छिबरामऊ नगर पालिका के अलावा, गुरसहायगंज नगर पालिका और समधन, तालग्राम, सौरिख व तालग्राम नगर पंचायत शामिल है। इन सभी जगहों के लिए पोलिंग पार्टी बुधवार को छिबरामऊ की गल्ला मंडी से रवाना होगी। तिर्वा नगर पंचायत के लिए पोलिंग पार्टी डीएन कॉलेज से रवाना होंगी।

किसी की दावत कुबूल नहीं करेंगे कर्मचारी
पोलिंग पार्टियों को उनकी ड्यूटी से जुड़ी ट्रेनिंग के दौरान यह हिदायत दी जा चुकी है कि वह अपने-अपने बूथ पर पहुंचने के बाद अपने भोजन का इंतजाम अपने पैसों से ही करेंगे। इसके लिए उन्हें आयोग की ओर से चुनाव ड्यूटी के लिए निर्धारित रकम मिलेगी, उसे से अपनी जरूरतों पर खर्च करना है। किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करना है। बाहर से कोई खाना दे तो उसे नहीं खाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें