फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फिटनेस परखने के लिए दौड़ाए गए पुलिसकर्मी

Fri, 19 May 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पुलिस लाइन में हुई साप्ताहिक परेड में पहुंचे एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने पुलिसकर्मियों को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए दौड़ लगवा दी। कहा कि चुस्ती के लिए दौड़भाग जरूरी है। इस दौरान परेड का मुआयना करने के बाद उन्होंने कई जरूरी निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

प्रत्येक शुक्रवार की तरह इस बार भी पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन हुआ। एसपी ने यहां पहुंचकर साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परेड में उपस्थित मौजूद पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन किया। बेहतर टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की। साथ ही परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी और निर्धारित वर्दी धारण पहनने और नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने के लिए कहा। उसके बाद पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता विकसित करने के लिए उन्होंने सभी की दौड़ लगवाई। एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी करवाई गई। इस दौरान सभी को दंगा नियंत्रण उपकरणों के उपयोग और उसे और बेहतर तरीके से प्रयोग कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन में स्थित क्वार्टर गार्ड पर सलामी बाद गार्ड रूम, एमटी शाखा, स्टोर रूम, भोजनालय व अन्य समस्त शाखाओं का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें