गुरसहायगंज। दहेज उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामलों में सीओ सिटी के आदेश पर 16 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कस्बा समधन के मोहल्ला दारासराय निवासी फखरुद्दीन ने पुत्री शमा बानो की शादी दो साल पहले 29 जून 2021 को मलिकपुर निवासी आसिफ अली के साथ की थी। सीओ सिटी डॉ. प्रियंका बाजपेई के आदेश पर शमा बानो ने दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा है कि दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग को लेकर पति आसिफ अली, सास
शमा बेगम, ससुल जरीफुल अली, जेठ चमन अली, राशिद अली, ननद रोशन, चांदनी, नाजरीन, जेठानी नाजिश और हिना अक्सर उत्पीड़न करते रहते थे। मांग पूरी न होने पर उन लोगों ने जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे मामले में सीओ सिटी के आदेश पर ग्राम मझपुरवा निवासी जुम्मन की पुत्री रूबी ने पति अजहर, ननद आबिदा, तैयबा, फरहीन, ननदोई भूरा, चचिया ससुर मुन्ना निवासी बिलोची पुरा कन्नौज के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा है कि बाइक और भैंस की मांग को लेकर वह तो लोग अक्सर मारपीट करते रहते थे। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।