फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बहू से दुष्कर्म करने वाले ससुर समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बहू से छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने वाले आरोपी ससुर समेत चार लोगों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। 18 सितंबर की रात घटना हुई, जिसके बाद पीड़िता ने एसपी से दो बार शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई। तीसरी बार शिकायत करने पर एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने शनिवार की देर रात रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी शादी 13 साल पहले सदर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुई थी। ससुरालीजन आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते रहते हैं। 18 सितंबर की शाम ससुर नशे की हालत में आए और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद आरोपी ससुर ने दुष्कर्म किया। पति रात में घर आए तो ससुर की शिकायत की, जिसके बाद पति ने भी पीटना शुरू कर दिया।
पति और ससुर ने गोली मारने की धमकी दी, जिसकी रिकॉर्डिंग भी है। किसी तरह डायल 112 पुलिस को फोन किया। पुलिस टीम आरोपी पति, ससुर और सास को पुलिस ने दो घंटे के बाद छोड़ दिया। घर पहुंचते ही आरोपियों ने मारपीट कर बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया। पिछले 10 दिनों से पीड़िता एसपी कार्यालय और कोतवाली के चक्कर लगा रही थी। एसपी अमित कुमार आनंद के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें