फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लेनदेन में मारपीट, कई राउंड फायरिंग, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। लेनदेन को लेकर कुछ लोगों ने पुलिस महकमे के चौकीदार के घर पर पहुंचकर गालीगलौज की। इसके बाद बेटे की पिटाई कर दी। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायर भी किए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम सदारी नगला निवासी शिवदयाल कठेरिया गांव के चौकीदार हैं। उनका पुत्र राजबहादुर उर्फ राजभान कुछ दिन पहले गांव के ही युधिष्ठिर की गाड़ी पर हेल्परी करने गया था। हेल्परी के 18 हजार रुपये बकाया था। शनिवार को राजभान ने उससे रुपये मांगे। इसी बात से नाराज होकर युधिष्ठिर ने भाई पप्पू शर्मा, इंद्रपाल उर्फ छुन्नी व हिमांशु उर्फ टइयां के साथ मिलकर गालीगलौज करते हुए राजभान को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इन लोगों से बचने के लिए वह भागकर घर आ गया। यह लोग पीछे से घर में घुस आए और लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। बेटे गौरव ने बचाने का प्रयास किया, तो उसके साथ भी हाथापाई की।
मारपीट के दौरान इंद्रपाल ने धारदार हथियार से राजभान के सिर पर प्रहार कर दिया। इस बीच हिमांशु ने तीन-चार राउंड फायर भी किए। फायरिंग से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी इंद्रपाल को पकड़कर कोतवाली ले आई, जबकि अन्य मौके से भाग गए। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। शीघ्र ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें