फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रैक पर मरम्मत, वाहनों का आवागमन बाधित

Mon, 24 Apr 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिकपुर। रेलवे ट्रक पर मरम्मत कार्य चलने से सड़क पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। इससे यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मरम्मत का कार्य सोमवार को भी होगा। इसलिए सुबह छह से शाम छह बजे तक कार्य बाधित रहेगा।
विज्ञापन

गुरसहायगंज-खुदागंज स्टेशनों के बीच किलोमीटर 107 पर स्लीपर बदलने का काम रविवार को हुआ। मलिकपुर रेलवे फाटक के बीच ट्रैक पर मरम्मत कार्य रेल विभाग के अफसरों की ओर से शुरू कराया गया। कार्य शुरू होते ही गुरसहायगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लगना शुरू हो गया। दो पहिया व चार पहिया वाहनों को मलिकपुर से अनीभोज होते हुए समधन मार्ग वाया निकाला गया। उधर, क्रॉसिंग फाटक बंद होने से दोनों ओर बड़े वाहनों का जाम लगा रहा। पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर/ रेल पथ ने 23 व 24 अप्रैल को 12-12 घंटे कार्य होने की वजह से रेलवे का गेट बंद रहने की बात कही थी।
-
यह है रूट डायवर्जन
सड़क यातायात गुरसहायगंज से खुदागंज को जाने के लिए मलिकपुर-तेराजाकेट तिराह से जीटी रोड पर डायवर्जन कर दिया गया है। इसी तरह खुदागंज से गुरसहायगंज को जाने के लिए रामाश्रम तिराहा से जीटी रोड पर डायवर्जन मलिकपुर-तेराजाकेट तिराहा के लिए किया गया है। गुरसहायगंज पुलिस को भी पत्र भेजकर सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें