फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 40 घंटे बाद मिला मुस्कान का शव मिला

Mon, 24 Apr 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ। गंगाजी में स्नान करते वक्त डूबी 13 वर्षीय मुस्कान गौतम का शव 40 घंटे बाद एक किलोमीटर दूरी पर बरामद मिला। है। उसकी 11 वर्षीय चेचेरी बहन संजना की तलाश अभी जारी है। एसडीआरएफ टीम लगातार मेहनत कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब आठ बजे एसडीआरएफ की टीम ने मुस्कान का शव दुर्जनापुर घाट से बरामद किया। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सखौली गांव निवासी जगदीश गौतम ने शव देखकर बेटी मुस्कान के रूप में शिनाख्त की। इसकी जानकारी जब उन्होंने घर पर दी, तो परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। शुक्रवार यानि 21 अप्रैल की शाम चार बजे गंगाजी मेहंदीघाट के दूसरी ओर बख्शीपुर्वा गांव के पास विसर्जन यात्रा के बाद स्नान करते समय मुस्कान गौतम और चचेरी बहन संजना गौतम डूब गईं थीं। अगले दिन यानी 22 अप्रैल को एसडीआरएफ की टीम ने स्टीमर व मोटर वाली नाव से गंगा में डूबने वालों की खोज शुरू की। पुलिस ने बताया कि जहां पर दोनों किशोरियां डूबीं थीं, उससे एक किलोमीटर दूर दुर्जनापुर घाट के निकट से शव बरामद हुआ है। वहां पर जाल भी लगा है। गहराई और पानी का बहाव भी कम है। रविवार शाम तक संजना का कोई सुराग नहीं लग सका है। उधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें