फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रेलवे लाइन की मरम्मत कल से, बंद रहेगी क्रॉसिंग

Thu, 30 Mar 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। एक और दो अप्रैल को गुरसहायगंज व खुदागंज रेलवे स्टेशनों के बीच स्लीपर बदलने व ओवरहालिंग का काम होगा। इसके चलते दोनों दिन सुबह छह से शाम छह बजे क्रॉसिंग नहीं खुलेगी। इस कारण सड़क यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर संतोष कुमार ने इसको लेकर गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि स्लीपर बदलने और ओवरहालिंग के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए सड़क यातायात गुरसहायगंज से खुदागंज जाने के लिए मलिकपुर से तेराजाकेट तिराहा से जीटी रोड पर डायवर्जन रहेगा। खुदागंज से गुरसहायगंज को जाने के लिए रामाश्रम तिराहा से जीटी रोड पर डायवर्जन किया जाएगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने इन स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाने की मांग की है, जिससे रेलपथ की मरम्मत में कोई दिक्कत न पहुंच सके। पुलिस के अलावा रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय परिवहन निगम, क्षेत्राधिकारी, सहायक मंडल इंजीनियर व स्टेशन मास्टर को भी पत्र भेजकर सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें