फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइक के सामने कुत्ता आने पर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। सराफा बाजार से निकल रहे युवक की लाठियों से दबंगों ने पिटाई कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कस्बे के सुभाषनगर मोहल्ला निवासी अभय वर्मा ने बताया कि 26 मार्च की रात 11 बजे के करीब वह अस्पताल से बाइक से घर जा रहा था। तभी सराफा मार्केट के पास जैन मंदिर के सामने अचानक बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। इससे बाइक गिरते-गिरते बच गई। इतने में मोहल्ले के ही सुनील कौशल, रवी शंकर व वीर कौशल आए और गालियां देने लगे। जब उसने गालियां देने से मना किया तो तीनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान हाथ टूट गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की डॉक्टरी कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें