फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल एड्स के प्रति किया जागरूक

Wed, 02 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
एड्स नियंत्रण सोसाइटी की ओर से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। पीएसएम कालेज के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्ती व बैनर लेकर लोगों को एड्स के प्रति सजग रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह 11 बजे के बाद पीएसएम महाविद्यालय में एड्स जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कालेज की छात्र-छात्राएं हाथों में तख्ती व बैनर लेकर चल रहे थे। इसमें एड्स से बचाव के तरीके लिखे गए थे। पीएसएम कालेज से शुरू हुई जागरूकता रैली सरायमीरा क्रासिंग तक आई।

यहां मौजूद मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीएन वाजपेयी, नोडल अधिकारी एड्स डा. केपी मधेसिया, डा. रवींद्र साहू, अजहर हसन, अंशुल यादव, अखिलेश, दीपक, संध्या व अनुपम ने छात्र-छात्राओं को एड्स से बचाव के संबंध में जानकारियां दीं।
विज्ञापन


बाद में मुख्य चिकित्साधिकारी ने वाद-विवाद प्रतियोगिता के दौरान प्रथम आए छात्र धीरज द्विवेदी को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार सौंपा। इसी तरह द्वितीय पुरस्कार अंकिता और तृतीय पुरस्कार उमा पांडेय को दिया गया। सांत्वना पुरस्कार जिज्ञासा के नाम रहा, जिनके मौजूद न होने पर दूसरे व्यक्ति को यह पुरस्कार सौंपकर उन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें