फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के पास सिर कटी लाश मिली

विज्ञापन
शव मिलने के बाद पूछताछ करते निरीक्षक किशन कुमार पटेल। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
मलिकपुर (कन्नौज)। रेलवे ट्रैक से पांच मीटर दूर झाड़ियों में सिर कटी लाश मिली है। लाश के पैरों के पास सिर पड़ा था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह रेलवे का गैंगमैन गश्त कर रहा था। तभी उसने मलिकपुर में रामाश्रम के निकट रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में युवक का शव देखा। सिर धड़ से अलग था। रेलवे गैंगमैन ने गेटमैन जय प्रकाश को मामले की जानकारी दी। इसके बाद गुरसहायगंज कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक मौके पर पहुंचे। रेलवे ट्रैक पर कहीं भी खून के धब्बे नहीं मिले हैं। लाश के पास खून सूख गया था। इससे एक या दो दिन पूर्व हत्या कर शव फेंकने की आशंका जाहिर की गई है। मृतक के शरीर पर हरी शर्ट और नीली जींस है। शव के पास कपड़े के जूते भी मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतक के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है।
मृतक की जेब से मिली पर्ची में तिर्वा कस्बे के उदयभान का नंबर मिला है। पुलिस के संपर्क करने पर उदयभान ने बताया कि वह तौल कांटा बेचने का काम करते हैं। युवक के बारे में जानकारी नहीं है। कोतवाल ने कहा कि युवक की ट्रेन हादसे में मौत की आशंका है। पुलिस हत्या और हादसे की आशंका पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें