फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री दफ्तर पर प्रदर्शन, काम ठप

Fri, 29 Jan 2016 11:55 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ जिला बनाओ आंदोलन की रफ्तार धीरे-धीरे तेज होती जा रही है। शुक्रवार को वकीलों ने रजिस्ट्री दफ्तर पर प्रदर्शन कर वहां कामकाज ठप करा दिया। हालांकि, इस दौरान अधिवक्ताओं की तीखी झड़पें भी हुईं। वहीं तहसील के सभी कार्यालय वकीलों के जुलूस को देखकर बंद हो गए।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के तत्वावधान में वकीलों ने छिबरामऊ जिला बनाने की मांग तीन दिन पहले शुरू की थी। उसी दिन से वकील न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए हड़ताल पर हैं। शुक्रवार की सुबह वकीलों को जानकारी हुई कि तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्री दफ्तर पर बैनामा की कार्रवाई चल रही है।

इसकी भनक लगते ही वकील रजिस्ट्री दफ्तर जा पहुंचे और हंगामा करते हुए कामकाज बंद करा दिया। इस दौरान जो वकील बैनामा कराने का प्रयास कर रहे थे उनसे झड़प भी हुईं। हंगामा देख रजिस्ट्री दफ्तर के अफसरों ने कामकाज बंद कर दिया और कार्यालय का गेट बंद कर बाहर आ गए। वकीलों ने बताया कि शनिवार की दोपहर बार एसोसिएशन सभागार में बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें