फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: निबंधन कार्यालय का समय बढ़ा, आज भी खुलेगा दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च में बढ़ते कार्य के भार को देखते हुए सभी निबंधन कार्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। महानिरीक्षक निबंधन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। अब मार्च के शेष कार्य दिवसों में सभी उप निबंधक कार्यालय शाम छह बजे तक खुले रहेंगे। उधर, रविवार को भी उप निबंधक कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भांति खुलेगा।
विज्ञापन

सब रजिस्ट्रार विशाल गुप्ता ने बताया कि संपत्ति के पंजीकरण से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था मार्च तक लागू रहेगी। यह निर्णय आम जनता और वकीलों दोनों के लिए लाभकारी है। पंजीकरण कार्य में तेजी लाने के लिए यह आवश्यक था। इससे लोगों को अपने महत्वपूर्ण कार्य निपटाने का अधिक अवसर मिलेगा।

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की समय सीमा भी बढ़ाई गई है। आवेदक अब शाम चार बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, एक घंटे की अतिरिक्त सुविधा के तहत शाम पांच बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो दिन में व्यस्त रहते हैं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव उर्फ जीतू और महासचिव पंकज मिश्रा ने सभी वकीलों व लोगों से इस विशेष व्यवस्था का लाभ उठाने की अपील की है। रविवार को भी उप निबंधक कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भांति खुलेगा। इस दिन भी पंजीकरण कार्य नियमित रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें