फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: इंस्पायर मानक एप पर बाल वैज्ञानिक कराएं पंजीयन

Sat, 24 Jun 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। प्रधानमंत्री इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत अब बाल वैज्ञानिकों का पंजीकरण मोबाइल एप के माध्यम से भी हो सकेगा। अब तक प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले बच्चों का ऑनलाइन नामांकन होता है। नई व्यवस्था के तहत विभाग ने इंस्पायर मानक एप लांच किया है। इस पर छात्र-छात्राएं मोबाइल से पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय सरकार की पहल पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत राष्ट्रीय नव प्रवर्तन की ओर से कक्षा छह से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रधानमंंत्री इंस्पायर अवार्ड योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों का चयन होने पर 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मॉडल बनाने के लिए दी जाती है। इससे छात्र-छात्राएं जनपद, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर सकते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले होनहार बच्चों को विदेश की यात्रा का भी मौका मिलता है। विभाग की तरफ से अभी तक स्कूलों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाता था। इस बार मोबाइल एप के माध्यम से भी पंजीकरण कराए जा सकेंगे।

31 अगस्त तक होना है नामांकन
इंस्पायर अवार्ड जिला नोडल तालग्राम कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक आशुतोष दुबे ने बताया कि नामांकन को बढ़ावा देने के लिए इंस्पायर मानक एप लांच किया गया है। कोई भी छात्र-छात्राएं गूगल प्ले स्टोर में जाकर इसको डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया एक जून से नामांकन चल रहे हैं। विद्यार्थी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। एप के बारे में सभी बीईओ और स्कूलों के प्रधानाध्यापक व इंचार्ज शिक्षकों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें