फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का राशन लेने से इंकार, किया हंगामा

Sun, 11 Jun 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
राशन लेने से इंकार कर खड़े ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सदर तहसील क्षेत्र के गांव गोवा में शनिवार को ग्रामीणाें ने कोटे की दुकान पर पिछला राशन देने की बात कहकर हंगामा काट दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक ने ग्रामीणाें को समझा-बुझाकर इस माह का राशन दिलवाया, लेकिन करीब 50 ग्रामीण पिछला राशन लेने की बात कह बगैर राशन लिए लौट आए।
विज्ञापन


ग्रामीण राजू पटेल, सहनूरी, संजू देवी, सुशीला देवी, रामकुमारी, सत्येंद्र, लीला, किरन, रीना, फूलनदेवी आदि ने बताया कि उनके गांव का कोटेदार मलिखान सिंह यादव करीब आठ-नौ माह से राशन नहीं दे रहा है। कुछ चहेतों को राशन देकर बाकी ग्रामीणाें को कई माह से टरकाया जा रहा है। ग्रामीणाें ने शनिवार को पिछले राशन के लिए हंगामा शुरू कर दिया।
ग्रामीणाें के हंगामे और विरोध की बात पर पूर्ति निरीक्षक चक्रपाणि मिश्रा गांव पहुंचे। उन्होंने किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया, लेकिन 50 से अधिक ग्रामीणाें ने राशन लेने से इंकार करते हुए कहा कि जब तक उन्हें पिछला राशन नहीं मिल जाएगा। वह बहिष्कार करते रहेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि यदि पूर्ति विभाग की ओर से एक सप्ताह के अंदर उन्हें राशन नहीं दिलवाया गया, तो वह जिला मुख्यालय जाकर डीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षक चक्रपाणि मिश्रा ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर गांव पहुंच कर करीब 140 ग्रामीणाें को राशन दिलवाया है। जो ग्रामीण पिछला राशन लेने की बात कह रहे हैं उन सभी ग्रामीणों से उनके राशन कार्ड की संख्या मांगी गई है। राशन कार्ड की संख्या के हिसाब से रजिस्टर मिलान कर यदि कोटेदार दोषी पाया जाता है तो विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें