फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चिरैयागंज विवाद के आरोपी पर लगा रासुका

Tue, 11 Apr 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पिछले साल 25 अक्टूबर की रात दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्ष से गिरफ्तारी की थी। इसमें एक पक्ष से फैजी को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ने का दावा किया था। वह तब से जेल में है। अब उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर की रात हुए विवाद में पीड़ित पक्ष ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चिरैयागंज निवासी फैजी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वह तब से जेल में है। जमानत के लिए आवेदन कर रहा है। जमानत मिलने से शहर का माहौल खराब होने का खतरा है। इसी के मद्देनजर उसके खिलाफ यह कदम उठाया गया है। उसके ऊपर पहले से ही गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें