फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ऑटो की टक्कर से स्कूटी सवार किशोर की मौत

Tue, 11 Apr 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सी
विज्ञापन

गुरसहायगंज। स्कूटी सवार किशोर को ऑटो ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि किशोर अपने साथी के साथ जन्मदिन मनाकर लौट रहा था। स्कूटी चला रहा उसका साथी जख्मी हो गया।
घटना सोमवर की देर शाम की है। बताया जा रहा है कि गुरसहायगंज कस्बा के सब्जी मंडी के पास शास्त्रीनगर निवासी प्रभात वर्मा का पुत्र वेदांत वर्मा (15) का सोमवार को जन्मदिवस था। वह अपने मित्र मोहल्ला अशोक नगर निवासी अनमोल गुप्ता पुत्र सत्येंद्र गुप्ता के साथ रामगंज बाईपास पर एक रेस्टोरेंट पर खाना खाने गया था। देर शाम करीब सात बजे के बाद दोनों लोग स्कूटी से वापस खुदागंज से गुरसहायगंज की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में समधन के पास सामने से आ रहे ऑटो-रिक्शा ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल वेदांश वर्मा को इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अनमोल अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें