फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता की हालत स्थिर, सैफई में चल रहा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। आत्महत्या की कोशिश करने वाली दुष्कर्म पीड़िता की हालत स्थिर बनी हुई है। सैफई मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

एक मई को दुष्कर्म के आरोपी किशोर ने जिला जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसकी जानकारी होने पर दुष्कर्म पीड़िता को लेकर परिजन तालग्राम थाना क्षेत्र एक गांव में चले गए थे। शुक्रवार शाम जब पीड़िता ने गांव के एक युवक से फोन पर बात की तो उसने बताया कि आरोपी आत्महत्या कर चुका है। इससे पीड़िता ने भी घर रिश्तेदार के यहां फांसी लगा ली थी। गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। पीड़िता के भाई ने बताया कि चिकित्सकों ने हालत स्थिर बताई है। वहीं सीओ दीपक दुबे ने बताया कि पीड़िता के फांसी लगाने की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें