तिर्वा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गुरुवार को एसपी विनोद कुमार को दिए शिकायती पत्र दिया। पत्र में बताया कि वर्ष 2024 में हरियाणा के करनाल निवासी युवक ने उससे दुष्कर्म किया था। एसपी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
महिला ने पत्र में बताया कि तहसील के पास स्थित प्लाटिंग में वर्ष 2020 से काम कर रही है। इस दौरान व्यवसायी हरियाणा के करनाल निवासी कृष्ण कुमार हाल जो वर्तमान में ठठिया थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव में रह रहे हैं। उसने बाथरूम में उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। नवंबर 2024 में ऑफिस में अकेला पाकर दुष्कर्म किया और उसका भी वीडियो बना लिया। लोकलाज के कारण शिकायत नहीं कर पाई। आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर नौकरी भी नहीं छोड़ सकी। इस दौरान अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कृष्ण कुमार ने कई बार दुष्कर्म किया। 29 अप्रैल को नौकरी छोड़ने की बात पर आरोपी ने जान से मार देने की नीयत से गला दबा दिया था। पुलिस से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नही हुई। एसपी विनोद कुमार के आदेश पर कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।