फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शादी का झांसा देकर कर किशोरी से दुष्कर्म

Tue, 07 May 2024 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। युवक ने किशोरी को पहले प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। शादी से मना करने पर किशोरी ने आरोपी पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सदर कोतवाली के गांव मलिकापुर निवासी सचिन से जान पहचान हो गई। इसके बाद सचिन ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और घर आने जाने लगा। आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई महीने तक दुष्कर्म किया। जब शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने मना कर दिया। परिवार के काफी प्रयास के बाद भी युवक शादी को राजी नहीं हुआ। थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि किशोरी की तहरीर के आधार पर पाॅक्सो, दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें