फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला देखने गई युवती से दो युवकों ने किया बलात्कार

Thu, 30 May 2013 01:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज में मेला देखने गई किशोरी को रात भर बंधक बना कर दो युवकों ने बलात्कार किया। सुबह घर पहुंची किशोरी से घटना का पता चलने पर परिजनों ने पुलिस चौकी में शिकायत की।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया लेकिन वे चकमा देकर मानीमऊ पुलिस चौकी से भाग निकले।

मानीमऊ क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी मंगलवार की शाम परिजनों के साथ मेला देखने गई थी। उसे अकेला पाकर कपूरापुर निवासी चंदन कटियार और दीपू उर्फ दीपक कटियार उसे जबरन एक ट्यूबवेल की कोठरी में ले गए।

तमंचे से धमका कर दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया। वह रात भर वहीं बंधक रही। तड़के मुक्त होने के बाद उसने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

तहरीर मिलने के बाद मानीमऊ चौकी पुलिस ने चंदन और दीपू को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस चौकी पर भीड़ जमा हो गई।

इसी बीच दोनों आरोपी भाग निकले। चौकी इंचार्ज रमेश चंद्र यादव का कहना है कि आरोपी तो अभी पकड़े ही नहीं गए हैं। कुछ लोग आरोपियों के पुलिस कस्टडी से भाग जाने की अफवाह फैला रहे हैं।
विज्ञापन


एसपी हरिनरायन सिंह ने बताया कि छानबीन में मामला प्रेम प्रसंग का पता चला है। जल्द ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एएसपी सुभाष शाक्य का कहना है कि आरोपी चौकी से भाग निकले या भगाए गए हैं, जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी संतोष अवस्थी ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें