फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम जी की निकली सवारी, रामजी की महिमा न्यारी

Sun, 09 Oct 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
राम बारात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की बारात शनिवार को ग्वालमैदान स्थित जनकपुरी से निकली। जगह-जगह लोगों ने छतों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बारात में 41 झांकियां व चार बैंड शामिल रहे। लोगों ने लिल्ली घोड़ी का आनंद उठाया।
विज्ञापन


जनकपुरी में कमेटी के अध्यक्ष अंकित मिश्रा (गोल्डी), महामंत्री रामजी गुप्ता, सुब्रत पाठक, सौरभ मिश्रा, सचिन शर्मा, अमन वैश्य, उत्कर्ष अग्निहोत्री, संजय शुक्ला सहित कमेटी के सदस्यों ने आरती के बाद डोलो में सवार राम-लक्ष्मण को अपने कंधों पर उठाकर पूरे नगर का भ्रमण कराया। आगरा, एटा सहित दूसरे जनपदों से आए बैंडों ने भक्ति गीतों पर समा बांधी। बारात में शामिल लोगों को राम की निकली सवारी, राम की महिमा न्यारी, चीर के छाती देखो, पवन पुत्र हनुमान, मेरे मन बसे में है राम, जय-जय श्रीराम के गीतों पर बाराती जमकर थिरके।

वहीं ग्वालमैदान से शुरू हुई राम बारात को देखने के लिए रोड के दोनों साइडों व छतों पर भक्तों की भीड़ लगी रही। बारात फर्श मोहल्ला, सब्जी मंडी रोड, अजयपाल मोहल्ला, लाखन तिराहा, छोटा, चौराहा, बड़ा चौराहा सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई दोबारा ग्वालमैदान आकर सुबह साढ़े तीन बजे संपन्न हुई। इस दौरान मेले में आए लोगों ने जमकर खरीददारी भी की। इस मौके पर स्वरुप मिश्रा, शेखर तिवारी, तरुण चंद्रा, कल्यान सिंह दोहरे, नारायन शुक्ला, आशीष पांडेय, दीपक तिवारी, बच्चा मिश्रा, संजय मिश्रा, संजू केलकर सहित अन्य लोग बारात की व्यवस्थाओं में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें