फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबारात की झांकियों पर की पुष्पवर्षा

Mon, 02 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा रोड पर चल रही रामलीला में शनिवार को श्रीराम की बारात धूमधाम से निकाली गई। इसमें शामिल झांकियों को देखने के लिए काफी लोगों की भीड़ उमड़ी। बारात का जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन


आदर्श रामलीला समिति पुरानी गल्ला के तत्वावधान में तिर्वा रोड पर चल रही रामलीला के तहत शनिवार को रामबारात निकाली गई। बारात में सबसे आगे भगवान गणेश जी की झांकी का समिति के सदस्यों ने तिलक लगाकर पूजन कर झांकियों को रवाना किया। बरात में आधा दर्जन घोड़ी उन पर सवार लोगों के इशारे पर नृत्य कर रही थीं।

इसके बाद सीने में बसे राम को दिखाते हुए हनुमान, राधा-कृष्ण, मां दुर्गा, फिल्मी गीतों या नृत्य करते अंग्रेजों की टोली, मयूर नृत्य करते कलाकार आदि की झांकियां चल रहीं थीं। रथ पर भरत-शत्रुघ्न विराजमान थे। बारात में अपने गुरु के साथ राम-लक्ष्मण की झांकी भी चल रही थी।
विज्ञापन


इसके आगे चल रहा बैंड भक्ति गीतों की धूम मचाए था। डीजे की धुनों पर लोग थिरक रहे थे। बारात पूर्वी रेलवे क्रासिंग, जीटी रोड तिराहा, चकोर रोड होते हुए तिर्वा रोड पर बनाई गई जनकपुरी पहुंचीं। यहां राम विवाह संपन्न हुआ। बारात में चल रही झांकियों की आरती उतारकर लोगों ने पुष्पवर्षा की।

इस दौरान भारी वाहनों के शहर में घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इस मौके पर रावेंद्र दीक्षित, हरीश भार्गव, संजय तिवारी, सचिन दीक्षित, अनिल गुप्त, छोटे ठाकुर, संतोष चतुर्वेदी, रवि गुप्त आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें