फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसा पानी, जलभराव से बढ़ीं दुश्वारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सोमवार दोपहर बाद 20 मिनट तक मूसलाधार बरसात हुई। इससे कई दिन से गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। वहीं, जल निकासी का समुचित इंतजाम न होने से जगह-जगह जलभराव व कीचड़ से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन

झमाझम बरसात से शहर के कई मोहल्लों में पानी भर गया। कलक्ट्रेट के अलावा शहर के मोहल्ला शिवाजी नगर, शेखपुरा समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति रही। वहीं, बरसात होने से धान किसानों के चेहरे खिल उठे। अब यह खेत तैयार कर धान के पौध की रोपाई करेंगे। इसी तरह चारा की बुवाई भी हो सकेगी।
उपनिदेशक कृषि आरएन सिंह का कहना है कि अब किसान खेत में मक्का के पुआल को नष्ट कर सकते हैं। एक एकड़ खेत में 10 किलोग्राम यूरिया डाल कर पानी भरा रहने दें। कुछ समय के बाद मक्का का पुआल खाद के रूप में परिवर्तित हो जाएगा। इससे खेत की मिट्टी उपजाऊ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें