फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरे पर कब्जे से मुश्किल में लोग

विज्ञापन
जिला अस्पताल के रैन बसेरे में खुली पुलिस चौकी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। मरीजों के तीमारदारों के लिए बनाए गए रैन बसेरे पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस का कब्जा है। इससे तीमारदार रुकने के लिए इधर-उधर भटकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रैन बसेरे को खाली कराने के लिए लिखा-पढ़ी शुरू कर दी है। सीएमएस ने कहा कि जल्द ही पुलिस से रैन बसेरे को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तीमारदारों के रुकने के लिए रैन बसेरे में दो बड़े हाल, शौचालय, बाथरूम व रसोई है। निर्माण में लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद इसका लाभ तीमारदारों को नहीं मिल पा रहा है। कुछ वर्ष पहले अस्पताल में खोली गई पुलिस चौकी के सिपाहियों ने रैन बसेरे पर कब्जा कर लिया है। अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि इसमें रहने वाले कई सिपाहियों का जिले में दूसरी जगह स्थानांतरण हो चुका है। इनका सामान यहीं पर रखा हुआ है।
सीएमएस डॉ.यूसी चतुर्वेदी ने बताया कि भीषण सर्दी को देखते हुए रैन बसेरे को खाली कराया जा रहा है। ट्रामा सेंटर स्टाफ की कमी से खाली पड़ा हुआ है। पुलिस चौकी को वहीं पर शिफ्ट किया जाएगा। रैन बसेरे को खाली करने के लिए नोटिस जारी की जा रही है। तीन दिन का समय दिया जा रहा है। खाली न करने पर मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से एसपी को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें