फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बारिश के साथ ओलावृष्टि से गेहूं की फसल चाैपट, बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तेज बारिश और ओलावृष्टि से बुधवार को खेतों में खड़ी गेहूं की फसल चौपट हो रही है। जलभराव के कारण फसलें गिर गईं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई। मौसम भी नहीं खुला और रुक-रुक कर बरसात होने से से गेहूं की मड़ाई का कार्य ठप हो गया। मानीमऊ में आंधी-पानी से गेहूं और मक्का की फसलें बर्बाद हो गईं। दर्जनों पेड़ टूट कर गिरे, जिससे सड़क पर आवागमन बाधित हुआ। पोल और लाइनें टूटने से 30 गांवों में चौबीस घंटे से बिजली गायब है।
विज्ञापन

गुगरापुर और गुरसहायगंज के समधन क्षेत्र में अत्यधिक ओलावृष्टि से फसलें चौपट हो गईं। अधिकारी नुकसान का जायजा लेने के लिए क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। मानीमऊ क्षेत्र में आंधी-पानी से गेहूं और मक्का की फसलें बर्बाद हो गईं। छिबरामऊ में किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर फसलों के नुकसान का सर्वे और मुआवजे की मांग की। मलपुरा निवासी किसानों ने बताया कि तरबूज, मक्का, मूंगफली, गेहूं, सरसों व सब्जियों को भारी नुकसान हुआ। किसानों ने भुखमरी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका जताई। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने राजस्व टीम को सर्वे के लिए निर्देशित किया। उन्होंने रिपोर्ट तैयार होते ही शासन को भेजकर मुआवजे के लिए बजट मांगने का आश्वासन दिया।
मलिकपुर सहित आसपास के गांवों में दोपहर बाद तेज बरसात के साथ ओले गिरे, जिससे अफरातफरी मच गई। गुगरापुर के नौरंगपुर, सराय बारामऊ, जलेसर समेत कई गांवों में भी ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। गेहूं और सरसों की फसलें झुक गईं, हरी सब्जियों और खरबूजा जैसी जायद फसलों को भी क्षति हुई। इससे गेहूं की कटाई और मड़ाई का कार्य पूरी तरह ठप हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर आर्थिक सहायता की मांग की। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने किसानों को आश्वस्त किया कि राजस्व टीम को सर्वे के लिए निर्देशित किया जा चुका है। रिपोर्ट तैयार होते ही शासन को भेजकर मुआवजे के लिए बजट की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


बारिश व शीतल हवाओं ने बढ़ाई ठंडक
एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश व ओलावृष्टि से मौसम खुशगवार हो गया है। गर्मी के मौसम में लाेगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। वर्जन

बारिश व ओलावृष्टि से 250 हेक्टेयर फसल खराब होने का अनुमान है। जिले में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। होने वाले नुकसान को लेकर प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। प्रभावित किसानों को शासन की मंशा के अनुरूप नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-संतोष कुमार, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें