फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रेलवे ने पांच ट्रेनों के नंबर बदले

Tue, 07 Jan 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। रेलवे ने ट्रेनों के समय के बाद अब नंबरों में भी बदलाव किया है। बदले नंबरों को एप पर भी अपडेट दिया गया है।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से ट्रेनों के बदले नंबरों की सूची में फर्रुखाबाद से कानपुर के अनवरगंज जाने वाली ट्रेन संख्या 05344 का नया नंबर 55348 हो गया है। फर्रुखाबाद से कानपुर सेंट्रल जाने वाली ट्रेन संख्या 04134 का नया नंबर 54156 कर दिया गया है। वहीं, फर्रुखाबाद से कानपुर के अनवरगंज जाने वाली ट्रेन का 04136 का नया नंबर 54158 हो गया है। इसके अलावा कानपुर के अनवरगंज से फर्रुखाबाद जाने वाली ट्रेन संख्या 04135 का नया नंबर 54157 और कानपुर सेंट्रल से फर्रुखाबाद जाने वाली ट्रेन संख्या 04133 का नया नंबर 54155 हो गया है। रेलवे ने इससे पहले ट्रेनों के समय में बदलाव किया था और अब ट्रेनों के नंबर बदल दिए हैं। स्टेशन अधीक्षक अंजनी प्रसाद ने बताया कि अब नए नंबरों के आधार पर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें