फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गुरसहायगंज में पूर्वी क्रॉसिंग पर बनेगा रेलवे ओवरब्रिज, 57 करोड़ स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कानपुर मंडल को उत्तर प्रदेश में विकास का अग्रदूत बताकर मुख्यमंत्री योगी ने इत्रनगरी में बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी है। जिले के विधायकों के साथ लखनऊ में रविवार को बैठक कर उन्होंने गुरसहायगंज कस्बे में पूर्वी क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने के लिए तो हरदोई को जोड़ने वाले चियासर गंगा घाट पुल और तिर्वा में कन्नौज-औरैया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईपास बनाने की स्वीकृति दे दी है। उन्हाेंने जिले में 98 परियोजनाओं पर मोहर लगाकर 1076 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर मुहर लगाकर संबंधित विभागों को जल्द काम पूरा करने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इत्र और इतिहास की नगरी को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ने सड़कों और पुलों पर ध्यान केंद्रित किया है। लखनऊ में कानपुर मंडल के विधायकों के साथ बैठक में उन्होंने विधायकों से काम की प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे। छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय ने गुरसहायगंज कस्बे में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनवाने की मांग की। उन्हाेंने बताया कि कानपुर-फर्रुखाबाद रेलखंड पर प्रतिदिन 35 जोड़ी ट्रेनों और आठ मालगाड़ियों का आवागमन होता है। एक घंटे में दो बार क्रॉसिंग बंद होने से जाम लग जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पर मुख्यमंत्री ने रेलवे ओवरब्रिज के लिए 57 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करते हुए सेतु निर्माण निगम को जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पहले से स्वीकृत चियासर गंगा घाट पुल के लिए 354 करोड़ रुपये आवंटित किए। यह पुल गुरसहायगंज से हरदोई की दूरी कम करेगा और हरपालपुर क्षेत्र जुड़ने से आलू व सब्जी का आयात बढ़ेगा।
वहीं, तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने कन्नौज-औरैया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 234 पर तिर्वा कस्बे में बाईपास बनाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि ईशन नदी पुल पार कर राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने से होकर पैरामेडिकल कॉलेज, महतेपुरवा, चंदियापुर, झबरा, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज होकर बलनपुर बंबा तक 15.800 किलोमीटर बाईपास बनाया जाए। सीएम ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर बाईपास निर्माण के लिए 68.90 करोड़ रुपये आवंटित किए। इसी तरह बलनपुर से इंदरगढ़ लाख-बहोसी पक्षी विहार होकर औरैया जनपद के बार्डर तक दो लेन चौड़ी सड़क बनाने की मांग की। उसे भी सीएम ने स्वीकार करते हुए 28.37 करोड़ रुपये का बजट आवंटित कर दिया। उन्होंने विधायकों को निर्देश दिए कि स्वीकृत परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू कराएं और उसकी गुणवत्ता भी चेक करें। सीएम ने एक किलोमीटर से कम दूरी की सड़कों को विधायक निधि से बनवाने के लिए कहा, जिसके लिए 54 सड़कों का प्रस्ताव पास किया गया। संवाद
विज्ञापन


बोले विधायक-
पहली बार देश-प्रदेश में विकासवादी सरकार
छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय ने बताया कि पहली बार देश और प्रदेश में विकासवादी सरकार बनी है, जो आमजन की समस्याओं को दूर करने के लिए हर स्तर से प्रयत्नशील है। गुरसहायगंज में रेलवे ओवरब्रिज और चियासर गंगा पुल बनने से जिले का भरपूर विकास होगा। मुख्यमंत्री ने जिले को 1076 करोड़ रुपये की 98 परियोजनाओं की सौगात दी है। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भरपूर विकास कार्य कराए जाएंगे।
-
राजपूत जी बहुत होशियार हो..!
तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने बताया कि उन्होंने विकास कार्यों के जो प्रस्ताव भेजे थे, उनको प्रोजेक्टर पर दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने पूछा कि इनमें सर्वोच्च प्राथमिकता वाला काम कौन सा है। तब उन्होंने तिर्वा बाईपास पर सहमति व्यक्त की जबकि वह सूची में सबसे नीचे था और सबसे बड़ा प्रोजेक्ट था। इस पर सीएम हंसे और उनकी तरफ देखकर बोले-राजूपत जी बहुत होशियार हो, बड़ा प्रोजेक्ट पहले ले लिया। यह सुन सभी विधायक हंसने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें