फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन पांच मिनट देरी से आई कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना संक्रमण के 10 माह बाद कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस चलाई गई। पहले दिन यह ट्रेन पांच मिनट देरी से कन्नौज रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यात्री ट्रेनों के लगातार बढ़ने से यात्रियों में खुशी दिखाई दी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौरान सारी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। अब रेलवे धीरे-धीरे ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी कर रहा है। कालिंदी व छपरा-मथुरा एक्सप्रेस के बाद कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस कानपुर-फर्रुखाबाद रूट पर चलने वाली तीसरी ट्रेन है। इसे अप व डाउन में चलाया जाएगा। बुधवार को पहले दिन कासगंज से चलकर कानपुर अनवरगंज जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर में 12 बजकर 36 मिनट पर कन्नौज प्लेटफार्म पर पहुंची। पहले दिन यह ट्रेन निर्धारित समय से पांच मिनट देरी से पहुंची।
इस ट्रेन से कानपुर जाने के लिए 57 लोगों ने आरक्षण करवाया था। आरपीएफ निरीक्षक प्रमोद लाकड़ा ने बताया कि कन्नौज रेलवे स्टेशन आने वाले सभी लोगों को 30 मिनट पहले बुलाया जा रहा है। इस दौरान थर्मल स्क्रीनिंग करवाई जा रही है। मास्क का प्रयोग करने पर ही रेलवे स्टेशन पर प्रवेश दिया जा रहा है। इससे कि कोरोना संक्रमण से बचाव रहे। रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को चेकिंग के बाद ही भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें