फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दो पानी प्लांटों पर छापा, मशीनें सीज, एक नमूना जांच के लिए भेजा

Sun, 29 Nov 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
फोटो:28: पानी फैक्ट्री का निरीक्षण करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
कन्नौज। आमजन को शुद्ध, ताजे तथा गुणवत्तापरक मिठाइयों सहित खाद्य तथा पेय पदार्थ उपलब्ध कराने एवं मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों के निर्माण, वितरण व बिक्री की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने दो पानी कारखानों पर कार्रवाई करते हुए मशीनें सीज की गईं। वहीं एक नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार साहू ने शनिवार को बेहरिन स्थित दो पानी पाउच व पानी कंटेनर बनाने वाले प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर जांच की। जांच के दौरान प्रतिष्ठानों पर मानकों का पालन न मिलने पर टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए लगभग 30 बोरे पानी के पाउचों को मौके पर नष्ट कराए। साथ ही एक नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रवर्तन दल द्वारा दोनों मशीनों को सीज कर दिया गया, ताकि अवैध निर्माण दोबारा शुरू न हो सके।

अभियान के तहत तिर्वा तहसील क्षेत्र में खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कारोबारियों को मिलावटी खाद्य पदार्थ न विक्रय करने की चेतावनी देते हुए जागरूक किया। उन्हें साफ-सफाई, लाइसेंस, मानक पैकेजिंग और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मिठाई की दुकानों, डेयरियों, पानी के प्लांटों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर भी जांच की जाएगी। मिलावट पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें