फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नवजात की मौत पर अमन हॉस्पिटल में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। निजी अस्पताल में सिजेरियन के तीन दिन बाद नवजात बच्ची की मौत पर परिजनों के हंगामे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा के निर्देश पर मंगलवार की शाम को डिप्टी सीएमओ डॉ. ब्रजेश शुक्ला और डॉ. अजहर सिद्दीकी ने कस्बे के फर्रुखाबाद रोड रामगंज स्थित अमन हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में ऑपरेशन के तीन और आईपीडी के पांच मरीज भर्ती मिले। टीम ने मौजूद डॉ. केएस पांडेय के बयान दर्ज किए और मरीजों की भर्ती से छुट्टी तक की जानकारी लिखित में ली। ओपीडी, आईपीडी और एनआईसीयू की व्यवस्थाएं देखीं। टीम ने भर्ती मरीजों मरियम और वेदांत से पूछताछ कर उनकी फाइलें चेक कीं। मरीजों से इलाज, डॉक्टर की विजिट और स्टाफ के व्यवहार के बारे में जानकारी ली।
मैनेजर जुबैर से स्टाफ ड्यूटी रोस्टर और पिछले पांच दिनों में तैनात डॉक्टरों-कर्मचारियों की सूची समयवार मांगी। सीसीटीवी फुटेज में छेड़छाड़ न करने और फुटेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जांच टीम ने नवजात बच्ची को जीवित डिस्चार्ज करने के प्रमाण भी मांगे। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया था। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण में कई खामियां मिली हैं। अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी। अस्पताल को नोटिस दिया जाएगा और जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें