फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हत्यारोपी जसवंत की गिरफ्तारी को दबिश दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दिनदहाड़े लूट कर महिला की हत्या करने वाले आरोपी जसवंत सिंह उर्फ पंकज चौहान की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज हो गई है। पुलिस ने लखनऊ समेत कई संभावित स्थानों पर दबिश दी है। इसी दौरान लखनऊ के एक सीसीटीवी कैमरे में एसओजी का एके 47 के साथ एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कुतलूपुर में 22 सितंबर को सुनीता श्रीवास्तव की हत्या कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लूटने वाले आरोपी जसवंत सिंह उर्फ पंकज चौहान की गिरफ्तारी के लिए कानपुर रेंज के डीआईजी हरीश चंदर के निर्देश पर पांच टीमें लगी हैं। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया है। उसके दामाद सूरज कश्यप को तो पुलिस ने मकरंदनगर से रामपुर जाने वाली सड़क पर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस जसवंत की तलाश में दौड़ लगा रही है।
पुलिस ने शनिवार देर रात लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में उसकी तलाश में दबिश दी। कन्नौज से गई एसओजी ने असलहों के साथ कई जगह दबिश दी। वहां लगे सीसीटीवी में पुलिस का एक जवान हाथ में एके 47 लेकर जाता हुआ नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। बाद में बताया गया कि जसवंत की तलाश में कन्नौज से एसओजी आई थी। पुलिस ने बलरामपुर जिले में उसके पैतृक गांव नथाई में भी दबिश दी और रिश्तेदारियों में जाकर पता किया पर पता नहीं चला। दरअसल, जसवंत मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा है, जिससे पुलिस के हाथ उसकी गर्दन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जसवंत बेटी शिवानी के साथ कहीं छिपा है। उसकी तलाश संभावित स्थानों पर की जा रही है। एसपी विनोद कुमार का कहना है कि जसवंत की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगीं हैं। उसके बारे में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें