फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में रागिनी, जूनियर में साक्षी सबसे तेज दौड़ीं

विज्ञापन
कन्नौज पब्लिक स्कूल में दौड़ में शामिल छात्राएं। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। कन्नौज पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस के दूसरे दिन सीनियर बालक व बालिका वर्ग की दौड़, खो-खो, कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं हुईं। सीनियर वर्ग में रागिनी और जूनियर में साक्षी सबसे तेज दौड़ीं।
विज्ञापन

100, 200 व 400 मीटर की दौड़, कबड्डी, खो-खो में छात्र-छात्राओं ने जौहर दिखाया। 100 मीटर दौड़ में सीनियर बालक वर्ग में आनंद प्रथम, आकाश द्वितीय, अमन पाल तृतीय रहे। बालिका सीनियर वर्ग में रागिनी प्रथम, जागृति द्वितीय, वैष्णवी तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में अंकुर प्रथम, शौर्य द्वितीय व वत्सल तृतीय रहे। बालिका जूनियर वर्ग में साक्षी प्रथम, रश्मि द्वितीय व अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं।
400 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में आनंद प्रथम, अमन द्वितीय, अनुराग तृतीय व सीनियर बालिका वर्ग में रागिनी प्रथम, गौरवी द्वितीय व प्रियंका तृतीय रहीं। कबड्डी बालक वर्ग में टीम चंद्रशेखर आजाद ने जीत हासिल की। टीम भगत सिंह उप विजेता रही। कबड्डी बालिका वर्ग में टीम लक्ष्मीबाई ने जीत हासिल की। टीम दुर्गावती उप विजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता में टीम कल्पना चावला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। टीम सरोजनी नायडू के प्रतिभागी उप विजेता रहे। मुख्य अतिथि गौरव तिवारी ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में हर किसी को प्रतिभाग करना चाहिए। मौके पर प्रबंधक प्रदीप तिवारी, एकेडमिक डायरेक्टर एसबी भदौरिया, प्रधानाचार्य स्वाती दुबे सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें