फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूखे-प्यासे दौड़े प्रतिभागियों को फल भी नहीं नसीब हुए

Sat, 13 Aug 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
जोश के साथ दौड़ते प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित क्रास कंट्री रेस में औपचारिकता निभाए जाने से बमुश्किल आधा सैकड़ा प्रतिभागी ही शामिल हुए। भूखे व प्यासे दौड़े प्रतिभागियों को महज एक टोपी से संतोष करना पड़ा। दौड़ के बाद उनको प्रतिवर्ष की तरह मिलने वाला फल भी नसीब नहीं हुआ। क्रास कंट्री रेस के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी तो नदारद ही दिखे।
विज्ञापन


जिला एवं सत्र न्यायालय रोड से सर्किट हाउस तक क्रास कंट्री रेस का आयोजन हुआ। डीएम डा. अशोक चंद्र व सीडीओ उदयराज यादव ने बालक - बालिकाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी पूरे जोश के साथ दौड़े। पूरे रास्ते प्रतिभागी एक दूसरे को क्रास करने का प्रयास करते रहे। क्रास कंट्री रेस के दौरान सरायमीरा- कन्नौज व पुलिस लाइन मार्ग को ट्रैफिक सिपाहियों ने पूरी तरह से बंद कर दिया था, ताकि प्रतिभागियों को दौड़ने में दिक्कत न हो। इस दौरान एक बालिका के बीच में शामिल होने का विवाद भी गरमाया। हालांकि अधिकारियों ने वीडियो रिकार्डिंग देखकर उस विवाद को सुलझाकर बालिका को अलग कर दिया।

क्रास कंट्री रेस में मनीष कुमार प्रथम, निहाल खां द्वितीय, शिवम पाल तृतीय व अरशद चौथे स्थान पर रहे। बालिकाओं में बेबी प्रथम, निशा द्वितीय, गुलशन तृतीय, पूनम चौथे स्थान पर रहीं। एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला व डीपीआरओ जेके केसरवानी ने प्रथम विजेता को दो हजार, द्वितीय को पंद्रह सौ व तृतीय को एक हजार की नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर डीआईओएस केपी सिंह यादव, बीएसए एपी सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी अमिताभ कुमार, ईओ नगर पालिका बीडी भट्ट, कृषि वैज्ञानिक डा. अमर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन, रामशंकर झा, कृष्णचंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


क्रास कंट्री रेस के प्रभारी डीपीआरओ से फल वितरण व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में पूंछा गया तो कहा कि वह अगली बार सुधार करेंगे।

प्रतिभागियों ने गर्म पानी से बुझाई प्यास
कन्नौज। प्रतिभागियों के लिए जिलाधिकारी ने पानी, ग्लूकोज, नींबू व मुख्य चिकित्साधिकारी ने एंबुलेंस व ओआरएस घोल आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। क्रास कंट्री के दौरान पीने के पानी की जो व्यवस्था की गई थी, वह गर्म था। प्रतिभागियों के बीच फलों का भी वितरण नहीं कराया गया।

क्रास कंट्री रेस का आयोजन 14 अगस्त को होता रहा है। इस बार तेरह अगस्त को ही करा दी गई। जिसका कोई प्रचार नहीं हुआ। तमाम प्रतिभागी नहीं पहुंच सके। सूचना विभाग कार्यक्रम के दौरान दिखाई ही नहीं दिया। वहीं चौथे प्रतिभागी को विजेता लिस्ट में शामिल तो कर लिया, लेकिन उसको सांत्वना पुरस्कार तक देना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें