संदिग्ध का परीक्षण करते चिकित्सक।
- फोटो : CHIBRAMAU
चपुन्ना(कन्नौज)। राजस्थान से लौटे संदिग्ध युवक को गांव के लोगों ने कमरे में बंद कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परीक्षण किया। स्थिति सामान्य होने पर ही दहशत कम हुई। मंगलवार को राजस्थान से जरियापुर पहुंचे शोभित कुमार प्रजापति, संदीप कुमार, विनोद यादव, गौरव, शिवम, मिथलेश, मनोज, विक्रांत, विजय सिंह, सम्राट सिंह, भोला सिंह, नागेंद्र, विजेंद्र सिंह में से एक की हालत बिगड़ी देख ग्रामीणों ने कमरे में बंद कर दिया। चौकी प्रभारी ओमबाबू तिवारी की सूचना पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.जगदीश निर्मल ने गांव पहुंचकर मरीजों का परीक्षण किया। युवकों की हालत सामान्य मिली।
कन्नौज-औरैया सीमा पर कई ट्रक फंसे
लॉकडाउन की घोषणा के बाद जनपद की सीमाओं को सील कर दिया गया है। बाहर से आने वाले वाहनों का सीमा के अंदर प्रवेश बंद है। चपुन्ना चौकी इंचार्ज ओमबाबू तिवारी ने सीमा पर अस्थायी बैरिकेडिंग करवाई है। पुलिस की सख्ती के कारण औरैया जनपद से आने वाले कई ट्रक अरिंद नदी पुल के आसपास खड़े हैं।