कन्नौज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता की अगुवाई में पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसपी विनोद कुमार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गेस्ट हाउस संचालक मोहित गुप्ता के घर 50 लाख की चोरी हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है पर खुलासे के लिए कार्रवाई नहीं की है। इससे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में रोष है। ऐसे में चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। इस दौरान उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, विकास गुप्ता, शिवम, राज वर्मा, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।