ट्रक चालक द्वारा की गई ठगी के बारे में जानकारी लेता पुलिस कर्मी।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। शासन ने पैदल चलने वाले प्रवासी मजदूरों को रोककर वाहनों से उनके गंतव्य तक पहुंचाने का आदेश दिया, लेकिन कुछ पुलिसकर्मी सरकार के मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं। ऐसा ही बिहार के 16 मजदूरों के साथ हुआ। क्वारंटीन सेंटर के सामने मौजूद पुलिस कर्मियों ने 14 दिन क्वारंटीन का भय दिखाकर पैदल ही मजदूरों को भगा दिया। बाद में एसडीएम ने रास्ते में रोक कर सभी को क्वारंटीन सेंटर भेजा।
बिहार बक्सर के नैनीजोर निवासी नवरतन तिवारी, सोनू निवासी आरा बिहार, अमित तिवारी और पनकटवा मौली बहराइच निवासी सलमान ने बताया कि निगम मंडी के पास ट्रक चालक ने उन्हें उतार दिया। उसके बाद वे पैदल जा रहे थे। श्रीराम रिसोर्ट के पास पुलिस को ट्रक चालक की धोखाधड़ी के बारे में बताया तो उन्होंने 14 दिन क्वारंटीन का भय दिखाकर चुपचाप खिसक जाने को कहा।
इस पर वे पैदल ही घरों के लिए निकल पड़े। सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है। जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।