तेराजाकेट (कन्नौज)। रात को कोहरे की धुंध में बाइक पुलिया से टकरा कर खाई में गिर गई। हादसे में बाइक चालक युवक की मौत हो गई। सुबह राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
फर्रुखाबाद जनपद के थाना कमालगंज के गांव मकरंदनगर बसहा निवासी दलवीर सिंह (28) पुत्र रामचंद्र शुक्रवार रात किसी काम से जा रहे थे। रात को किसी समय कोहरे की धुंध से बाइक गुरसहायगंज कोतवाली के तेराजाकेट कस्बे के पास लाड़पुर गांव के सामने पुलिया से टकरा कर खाई में गिर गई। इससे इनकी मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने खाई में शव देख पुलिस को सूचना की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार के लोगों को हादसे की जानकारी दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि हादसे का शिकार युवक हेलमेट नहीं लगाए था। वह परिजनों को कानपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था।