फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी मास्क लगाकर करें ड्यूटी, साथ में रखें सैनिटाइजर

विज्ञापन
मास्क लगाकर ड्यूटी करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना वायरस की दहशत पुलिस विभाग में भी है। डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को मास्क लगाकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। साथ में सैनिटाइजर रखने के लिए भी कहा गया है। इससे कि पुलिसकर्मी कोरोना वायरस की चपेट में न आएं। मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी रोकने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीजीपी ने कोरोना वायरस को लेकर पुलिसकर्मियों को मास्क लगाकर ड्यूटी करने के साथ सैनिटाइजर रखने के लिए कहा है। पुलिस विंग के सभी कार्यालयों में साबुन और डेटॉल के साथ नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए हैं।
डीजीपी ने कहा है कि अगर किसी पुलिसकर्मी में कोरोना वायरस के लक्षण मिलते हैं तो एसपी खुद उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी के बारे में अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी ने कहा है कि अगर पुलिस को मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी या महंगे दामों में बेचने की जानकारी मिलती है तो तत्काल मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की जाए। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को मास्क पहन कर ड्यूटी के निर्देश दिए गए हैं। खासतौर पर चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात यातायात पुलिस को सचेत किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर रखें नजर
कोरोना वायरस को लेकर सोशल साइट पर अफवाह फैलने से लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। ऐसे में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी थाना, चौकी प्रभारियों और मीडिया सेल टीम को अफवाह फैलाने वाले लोगों की पहचान कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें