फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने प्रधान समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
pulis ne pradhaan samet 10 aaropiyon ko giraphtaar kiya - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। कोतवाली इलाके के बनियानी में दिव्यांग और विधवा का सिर मुंडवाकर जुलूस निकालने के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई की। घटना को छिपाने के आरोप में पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा गांव की घेराबंदी कर एक-एक घर की तलाशी ली गई। पुलिस ने नौ और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मंगलवार रात गुरसहायगंज कोतवाली के बनियानी में रहने वाली विधवा और उसके दिव्यांग प्रेमी को संजय, राम खिलावन, परमसुख, किशन, प्रमोद, दीप सिंह, राजेश और श्याम बाबू ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। दोनों की पिटाई कर बुधवार सुबह सिर मुंडवाकर दोनों के चेहरों पर कालिख पोत दी थी। जूतों और चप्पलों की माला डालकर डुगडुगी बजाते हुए गांव में जुलूस निकाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर रात को संजय और राम खिलावन को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने प्रधान महेश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। प्रधान पर आरोप है कि घटना की जानकारी के बाद भी उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी। दोपहर तक मामले को छिपाने में लगे रहे। इसके बाद पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर घरों की तलाशी ली। आरोपी इंद्रेश, ओंकार, अमन, शिवा, प्रेमचंद्र, नीरज, प्रमोद और दीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रहे वरिष्ठ उप निरीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डीएम और एसपी के सामने चला अभियान
गुरसहायगंज। बनियानी गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया। सोशल साइट्स पर जगह-जगह घटना की निंदा हो रही है। मामले कोे गंभीरता से लेते हुए डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह गुरुवार को गांव पहुंचे। अधिकारियों के सामने पुलिस टीमों ने छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने आरोपियों से पूछताछ की। गांव की महिलाओं से भी जानकारी ली।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ बनियानी गांव पहुंचे। यहां दिव्यांग युवक और विधवा से फिर से पूछताछ की। एसपी ने दोनों को अपना नंबर दिया। कहा कि अगर कोई भी परेशान करे तो तत्काल उन्हें सूचना दें। वह लोग बेखौफ होकर गांव में रहें। वहीं एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें