पुलिस हिरासत में डीजल चोर गैंग के आरोपी। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। क्षेत्र के अदमापुर रोड पर पुलिस और डीजल चोर गैंग के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को दबोच लिया। इनके पास से कार और तमंचे बरामद हुए हैं।
सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे अदमापुर रोड पर स्वाट टीम प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस के साथ घेराबंदी की। इस दौरान कार में सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम की ओर से भी फायरिंग की गई। पुलिस ने तीन चोरों को दबोच लिया।
इनकी पहचान थाना फतेहगढ़ के कुटरा गांव निवासी अभिनय कटियार उर्फ सनी पुत्र रामनिवास कटियार, ग्राम टाडा बहरामपुर थाना कमालगंज निवासी नीलू यादव पुत्र विशुनदयाल, ग्राम धनसुआ कोतवाली फतेहगढ़ निवासी सुरजीत पाल पुत्र जवाहर सिंह पाल के रूप में की गई। इनके कब्जे से तीन तमंचे, चोरी किया गया 30 लीटर डीजल और कार बरामद हुई। पकड़े गए चोरों ने बताया कि वह होटल और ढाबों पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करते थे। पूछताछ के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया।