फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने एक साल से फरार 25 हजार का इनामिया पकड़ा

विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता करते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। सौरिख पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामिया बदमाश को पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी डी-25 गैंगलीडर समेत लूट, फिरौती, अपहरण, हत्या, रंगदारी आदि मामलों में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि थाना सौरिख के खानपुर निवासी शातिर अपराधी मोहित यादव पुत्र रामदास डी-25 गैंग का सरगना है। वह करीब एक साल से वांछित चल रहा था। उस पर 25 हजार का इनाम था। शातिर को पकड़ने के लिए सौरिख पुलिस को निर्देश दिए गए थे। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष सौरिख राजकुमार सिंह ने टीम समेत मोहित यादव को घर पर दबिश देकर पकड़ लिया।
पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, पांच कारतूस व कार बरामद की है। पकड़ा गया शातिर डी-25 गैंग का सरगना है। यह गैंग संगठित होकर अपराध करता है। चोरी, लूट, फिरौती, अपहरण, हत्या, रंगदारी के 29 मामले दर्ज हैं। दो मामले इटावा में पंजीकृत हैं। खूंखार अपराधी होने की वजह से उसके खिलाफ कोई शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। शातिर का कन्नौज समेत आसपास जिलों में भय व आतंक व्याप्त है। एसपी ने इनामिया बदमाश को पकड़ने पर पुलिस टीम को बधाई दी। इस मौके पर एसआई मुकेश राना, अभिषेक शुक्ला, आरक्षी राजकुमार, अतुल कुमार, प्रवीवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

जेल से जीता था प्रधानी का चुनाव
आरोपी मोहित यादव खानपुर ग्राम पंचायत से प्रधान भी है। पुलिस के मुताबिक उसका क्षेत्र में इतना आतंक व भय इतना व्याप्त था कि उसके खिलाफ कोई बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था। 2017 में जेल में निरुद्ध रहते हुए उसने प्रधान का चुनाव जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें