फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कटौती के खिलाफ लालटेन जुलूस निकाल जताया विरोध

Mon, 03 Jul 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। जिले में ध्वस्त होती बिजली व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से रविवार को लालटेन जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता को 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था आखिर यह वादा जुमला क्यों हो गया।
विज्ञापन


आप के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह की अपील पर जिलाध्यक्ष डाॅ. चंद्रकांता यादव के नेतृत्व में तालग्राम बड़ा बाजार से लालटेन जुलूस की शुरुआत हुई। कस्बे का भ्रमण कर जुलूस बस स्टाॅप चौराहा पर समाप्त हुआ। इस दौरान अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज, जर्जर तार, फूंके ट्रांसफार्मर पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। जिलाध्यक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। जनता बिजली कटौती से परेशान है। अस्पतालों में भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल होकर भाग रहे हैं और गर्मी के कारण बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इस मौके पर शाहना बेगम, अतुल तिवारी, फैजल, शाद, कादिर, वाहिद, भैयालाल, कन्हैया लाल, अशोक कुमार, रामविलास, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें