तालग्राम। छिबरामऊ -इंदरगढ़ मार्ग पर ट्रक की टक्कर से मूंगफली लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ किसान दब गए, लेकिन मामूली रूप से चोटिल हुए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया।
थाना क्षेत्र के उमरपुर निवासी इंद्रजीत गांव के किसान अरुण कुमार, राजेंद्र कुमार, शिवम, राजीव, चंद्रजीत, रामू, और मनोज की मूंगफली लाद कर रविवार को छिबरामऊ मंडी बेचने जा रहे थे। सभी किसान ट्रैक्टर ट्राली पर लदी मूंगफली पैकेटों के ऊपर बैठ कर साथ जा रहे थे। पलिया गांव के पास पीछे से जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे सभी लोग चुटहिल हो गए।सूचना पर आस पास के ग्रामीण और थाना तालग्राम व कोतवली छिबरामऊ पुलिस मौके पर पहुंची और भाग रहे ट्रक को बहबलपुर के पास से पकड़ कर कब्जे में लिया।