फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज/ तिर्वा। दिल्ली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की खबर से मंगलवार को इत्रनगरी में सियासी पारा चढ़ गया। कन्नौज के अलावा तिर्वा कस्बे में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भी हंगामा किया।
विज्ञापन


सपा नेता अंशू पाल की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ तीखे नारे लगाए और राष्ट्रीय अध्यक्ष की तत्काल रिहाई की मांग की। इसके अलावा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार छात्र-युवाओं की आवाज दबाने का काम कर रही है।
सपा नेता ने कहा कि जो सरकार छात्रों पर लाठी बरसा रही है, वह देश का भला नहीं कर सकती। गांधी नगर चौराहा देर रात तक नारेबाजी से गूंजता रहा। पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।इस दौरान बिट्टू सिद्दीकी, अवनीश पटेल, शनि यादव, इंद्रेश यादव आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें