फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद के नेतृत्व में दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव का आरोप लगाते हुए मुख्य मार्ग पर सभासद के नेतृत्व में दुकानदारों ने प्रदर्शन किया। सभासद रानू कुरैशी के नेतृत्व में दुकानदारों ने पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभासद ने कहा कि पालिका प्रशासन ने बोर्ड के सदस्यों को सूचना दिए बिना अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है। अभियान की आड़ में समाज के कई वर्गों का उत्पीड़न हुआ है। इस अभियान से छोटे व्यापारी, दुकानदार व रेहड़ी आदि लगाने वालों को बड़ा नुकसान हुआ है। इस दौरान सभासद आसिफ इकबाल, वारिस खान, तैयब खान, अहसान मंसूरी, अकरम मंसूरी, शानू फारुखी, तस्लीम नासिर सहित कई दुकानदार मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें