फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे गड्ढे में बाइक समेत गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। सड़क किनारे गड्ढे में बाइक समेत गिरे युवक की मौत हो गई। सुबह आसपास के लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली छिबरामऊ के बरुआहार गांव निवासी जंटर सिंह (45) पुत्र राजेंद्र सिंह बुधवार रात बाइक से कानपुर देहात के कस्बा रसूलाबाद जा रहे थे। कोतवाली के ईंटखारी गांव के पास वाहन की टक्कर से यह बाइक समेत गड्ढे में गिर गए। रात का समय होने से लहूलुहान हालत में गड्ढे में ही पड़े रहे। सुबह लोगों ने देखा तो मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने जंटर सिंह के पास मिले कागजातों के आधार पर परिजनों से संपर्क कर सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत होने की बात सामने आ रही है। मौके पर एक ट्रैक्टर की ट्राली पलटी थी। इसे बाद में कुछ लोग लेकर चले गए थे। परिजनों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें