फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य न होने पर भड़के ग्रामीण

Sun, 18 Jan 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड क्षेत्र के गांव तेरारागी में विकास कार्य न होने से भड़के ग्रामीणों ने रविवार को पोलियो अभियान का बहिष्कार किया। गुस्साए ग्रामीणों ने पोलियो वैक्सीन पिलाने पहुंचे एक कर्मचारी को बंधक बनाकर पेड़ से बांध दिया। बाद में उप जिलाधिकारी के समझाने और समस्याओं का समाधान कराने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


तेरारागी गांव निवासी ग्रामीण ऋषि कुमार, अशोक कुमार, प्रमोद, रामविलास, पप्पू कठेरिया, तुलसीराम, रिंकू ठाकुर, विनय शुक्ला, हरी कुमार, राजीव का कहना है कि उनके गांव के साथ प्रशासन सौतेला व्यवहार कर रहा है। विकास के नाम पर सुविधाएं शून्य हैं।

गांव की गलियां कच्ची हैं। जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी गलियों में बहता है। ग्रामीणों के अनुसार गांव कार्डधारकों को राशन लेने के लिए दूसरे गांव दौड़ लगानी पड़ती है। गांव के अंदर सफाई व्यवस्था चौपट है।
विज्ञापन


रविवार को पोलियो अभियान के तहत प्राइमरी स्कूल में बूथ संख्या 55 पर आंगनबाड़ी मुन्नी देवी, आशा सरिता शुक्ला और एक अन्य कर्मचारी शिवप्रकाश शुक्ला बच्चों को पोलियो दवा पिलाने के लिए पहुंचे। इस बूथ पर सुबह 11 बजे तक कोई भी बच्चा दवा पीने नहीं पहुंचा।

इस पर कर्मचारी शिवप्रकाश गांव के अंदर गया और ग्रामीणों से दवा पिलाने के लिए कहा। इस पर उत्तेजित गांव वालों ने उसे खरीखोटी सुनाई। बाद में उक्त कर्मचारी गांव के बाहर लौहपीटा समुदाय के बच्चों को दवा पिलाने लगे। इस पर ग्रामीण भड़क गए।

उन्हें एक कर्मचारी को पेड़ से बांध दिया। यह देख टीम के अन्य सदस्यों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी ओमप्रकाश को जानकारी दी। करीब एक घंटे बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की और पेड़ से बंधे कर्मचारी को छुड़ाकर मुक्त कराया। मामले की जानकारी पर एसडीएम सदर सुनील शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर सीडीओ से मिलकर विकास कार्य कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें